Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • जालंधर :पॉश एरिया में बड़ा हादसा

जालंधर :पॉश एरिया में बड़ा हादसा

Punjab ujala news : जालंधर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने मॉडल टाउन स्थित राणा अस्पताल के पास बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर को टक्कर मार दी। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, मगर आधे से ज्यादा मॉडल टाउन इलाके की बिजली गुल हो गई।घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था, जोकि अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक फॉर्च्यूनर सवार मॉडल टाउन के रहने वाले हैं। सुबह किसी कार को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर के एयरबैग्स खुल गए थे। जिससे उसकी जान बच गई।

ड्राइवर उतार ले गया नंबर प्लेट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये हादसा तड़के सुबह करीब पांच बजे हुआ था। हादसे के बाद फॉर्च्यूनर सवार अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो मेन मॉडल टाउन मार्केट में लगा ट्रांसफॉर्मर नीचे गिरा हुआ था और आसपास लगे बिजली के सभी खंभे टूटे हुए थे।