जालंधर में 2 गाड़ियों की भिड़ंत
Punjab ujala news : जालंधर में लांबड़ा हाईवे पर देर रात दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार सवार 3 लोग गंभीर जख्मी हो गए। ये हादसा लांबड़ा के गांव बादशाहपुर के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद केस दर्ज करेगी।
