Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान

जालंधर पहुंचे CM भगवंत मान

Punjab ujala news : पंजाब CM भगवंत मान जालंधर स्थित फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दी। इसके बाद फिर नकोदर में एक कार्यक्रम के दौरान 283 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।नकोदर में उक्त कार्यक्रम दोपहर करीब 1.30 से शुरू होगा। डीसी सारंगल ने बताया कि नकोदर में मुख्यमंत्री विकास कार्यों के साथ साथ मातृ-शिशु सेहत संभाल केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे।

पिछली सरकारों ने भी खरीदी गाड़ियां, हमने SHO को दीं सीएम भगवंत सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदी, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं। जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थी, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे।

कहने का मतलब यह है कि जिस अधिकारी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों का पीछा करना है, उसके पास उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं है। इसी के चलते डीजीपी को मैंने इसी शर्त पर गाड़ियां खरीदने को कहा था कि यह गाड़ियां एसएचओ लेवल के अधिकारियों को ही दी जाएंगी जो कि अपना काम ढंग से कर सकें।