जालंधर : एंडेवर गाड़ी ने दंपती को मारी टक्कर
Punjab ujala news : जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पास तेज रफ्तार एंडेवर गाड़ी ने एक्टिवा सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें सारी घटना कैद हो गई है।जख़्मी हुए सतीश कालड़ा और उनकी पत्नी मीना कालड़ा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनकी बैक की हड्डी टूट गई है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना तड़के सुबह करीब सवा चार बजे की है। सतीश कालड़ा अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर श्री देवी तालाब मंदिर आए रहे थे। वह अभी मंदिर से साथ ही गऊशाला के पास पहुंचे ही थे कि इतने में सामने से आ रही एंडेवर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
