Search for:
  • Home/
  • India/
  • चार दिन बाद जारी होगी पीएम किसान की 16वीं किस्‍त

चार दिन बाद जारी होगी पीएम किसान की 16वीं किस्‍त

Punjab ujala news : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्‍त 28 फरवरी को जारी होगी. पीएम किसान की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है. अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है और आपको भी 16वीं किस्‍त का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं. पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं.

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने,पब्लिक फाइनेंशिनेंयल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) द्वारा रिकॉर्ड स्वीकार नहीं करने या किसान द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण आपकी 16वीं किस्‍त रुक सकती है.

साल में तीन बार मिलती है किस्त
मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है.