Search for:
  • Home/
  • Political/
  • किसानों ने जम्मू-दिल्ली NH किया जाम

किसानों ने जम्मू-दिल्ली NH किया जाम

Punjab ujala news : किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर फायरिंग के दौरान मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की मौत पर भारतीय किसान यूनियन कादियां ने अपना विरोध जताया है। किसान संगठन ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे को लुधियाना और जालंधर के बॉर्डर स्थित फिल्लौर में लाडोवाल टोल प्लाजा पर 11 बजे से जाम कर दिया है। किसानों का यह धरना दोपहर 2 बजे तक चलेगा।इस संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि संगठन ने नेशनल हाईवे जाम करने का कार्यक्रम दिया है। फिल्लौर में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के नजदीक सतलुज पुल के पास गोशाला के सामने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर जाम किया गया है। वहीं, जाम लगने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं।वहीं, जाम लगने से एक एंबुलेंस भी वहां पर फंस गई, जिसे किसानों ने रास्ता देकर गंतव्य के लिए रवाना किया।