Punjab : किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार की तैयारी
Punjab ujala news : पंजाब से 14 हजार से ज्यादा किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शूंभ बॉर्डर पर डटे हुए हुए हैं। आज किसानों ने कूच का ऐलान किया था, शंभू बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि हरियाणा सरकार और किसान इस वक्त आमने सामने हैं। जिसमें कई किसान पिछले दिनों जख्मी भी हुए हैं।
इस सारे घटनाक्रम को देखते हुए पंजाब सरकार का सेहत विभाग अलर्ट पर है। साथ ही साथ पंजाब पुलिस की सड़क सुरक्षा फोर्स को भी अलर्ट पर रखा गया है।पीने के लिए पानी सहित अन्य सुविधाएं भी करवाई गईं मुहैया मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार आपातकालीन सुविधाओं के लिए पूरी तरह तैयार है। सीमा पर SSF की 5 से ज्यादा गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं। वहीं, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस तैनात हैं। किसानों की सुविधा के लिए वहां पानी के टैंकर और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। सीमा के पास के सभी अस्पतालों में सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया और डॉक्टरों की भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
