Crime : जालंधर में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
Punjab ujala news : जालंधर में एक 25 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लांबड़ा के गांव शाहपुर के रहने वाले हरकमल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। वहीं, क्राइम सीन से परिवार को एक इंजेक्शन मिला था, जो कि पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
