Bollywood news : ‘डंकी’ के बाद, ‘हनुमान’-‘सलार हिंदी’ सहित ये 4 नई फिल्में देंगी OTT पर दस्तक
Punjab ujala news : ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में मनोरंजन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा है. लोगों को यहां नई-नई फिल्मों के अवाला नई-नई वेब सीरीज और तमाम टीवी शो लाइव भी देखने का मौका मिलता है. जब भी कोई फिल्म थिएटर्स में रिलीज होती हैं, तो उसके बाद से ही लोगों को उनकी ओटीटी रिलीज का इंतजार रहता है.
हाल ही में, शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई, जिसका लोगों को काफी दिनों से इंतजार था. वहीं, रिलीज के साथ ‘डंकी’ ओटीटी पर टॉप ट्रेंड भी करने लगी है.’डंकी’ के बाद, अब लोगों को हनुमान, द केरल स्टोरी, फाइटर और सलार (हिंदी में) जैसी फिल्मों का इंतजार है, जिनकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. तो चलिए, आपको इन चारों फिल्मों की ओटीटी रिलीज डेट के बारे में बताते हैं.
सालार: पार्ट 1 (हिंदी): इस फिल्म के हिंदी वर्जन को आज यानी 16 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. यह एक एक्शन फिल्म है, जो प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित और विजय किरागांदुर द्वारा निर्मित है. इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं, साथ ही सहायक कलाकार हैं जिनमें श्रुति हासन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू शामिल हैं.
