Search for:
  • Home/
  • Haryana/
  • दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें हालात

दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें हालात

दिल्ली की ओर मार्च कर रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अंबाला के शंभू बॉर्डर के पास पहुंचे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर ले गई. वहीं, पुलिस ड्रोन के जरिए बैरिकेड के दूसरी तरफ देखने की कोशिश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, एक तरफ शंभू बॉर्डर पर कई किसान पहुंच गए हैं. इसके साथ ही यहां से 10 किलोमीटर की दूरी पर किसानों का एक बड़ा कारवां बॉर्डर की ओर बढ़ रहा है. ये किसान फतेहगढ़ साहिब से आ रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर खूब हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली भी पास पहुंच गई हैं और उनका कारवां यहीं रुक गया है.संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ के आह्वान पर किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने 114 कंपनियां तैनात की हैं। इनमें 64 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की और 50 कंपनियां हरियाणा पुलिस की हैं, जिन्हें हरियाणा, पंजाब के सीमावर्ती जिलों में तैनात किया गया है।शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुटे हुए हैं. जानकारी मिल रही है कि कभी भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किसानों को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है.