Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • दीवार के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

दीवार के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल

Punjab ujala news : हरियाणा के झज्जर में गिरावड-बिरधाना गांव की सीमा के नजदीक खेत में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। सभी को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड में दाखिल कराया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के भोपालपुरी निवासी प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी मुकेश गुरुवार सुबह गिरावड-बिरधाना सीमा पर बिरधाना गांव निवासी पवन के खेत में दीवार बनाने के लिए गए थे।अभी दीवार बनाने का कुछ काम ही किया था कि लगभग साढ़े 9 बजे एकाएक दीवार गिर गई, जिसके चलते प्रेम नारायण, धर्मेंद्र और मुकेश उसके नीचे दब गए। तीनों को आसपास के लोगों ने गिरावड के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां प्रेम नारायण और धर्मेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं मुकेश की हालत अब ठीक बताई जा रही है।