जालंधर में 1 महिलाओं समेत 4 फर्जी पत्रकार अरेस्ट
Punjab ujala news : जालंधर में पुलिस ने QR कोड भेजकर पैसे मांगने वाले 4 फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1 महिला भी शामिल हैं। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर केस दर्ज कर लिया है। आज सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। आरोपियों से पुलिस ने करीब पांच हजार रुपए और चार फोन बरामद किए हैं।
थाना रामामंडी पुलिस ने सनी महेंद्रू, अजय निवासी अली मोहल्ला, मिस्टी निवासी भार्गव कैंप, मनप्रीत निवासी अवतार नगर के खिलाफ IPC की धारा 384, 420, 419 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। गुरुवार देर शाम केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था। एक महिला और एक व्यक्ति की शमूलियत न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
पुलिस ने बताया कि अभी तक करीब 3 मामले ऐसे मिले हैं, जिसमें पता चला है कि उक्त आरोपियों ने पैसे लिए थे। वहीं, पुलिस कॉल डिटेल निकाली गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
30 हजार देने के बाद भी कर रहे थे परेशान मिली जानकारी के अनुसार, ढिलवां निवासी व्यक्ति को डरा-धमकाकर सभी आरोपी जालंधर-आदमपुर हाईवे पर पैसे लेने के लिए गए थे। आरोपियों ने पीड़ित से एक लाख रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने किसी तरह फर्जी पत्रकारों को 30 हजार रुपए दे भी दिए थे। मगर, आरोपियों का पेट इतने से नहीं भरा तो, उन्होंने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया गया
