Search for:
  • Home/
  • India/
  • हरकतों से बाज नहीं आएगा कनाडा, भारत पर मढ़े नए आरोप, मिला जवाब

हरकतों से बाज नहीं आएगा कनाडा, भारत पर मढ़े नए आरोप, मिला जवाब

Punjab ujala news : भारत और कनाडा के बीच बीते साल अब तक के सबसे निचले स्‍तर के संबंधों वाली स्थिति पैदा हो गई थी. ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर यह आरोप मढ़ दिया कि उनके देश में आतंकी हरदीप सिंह निज्‍जर की हत्‍या भारत सरकार के इशारे पर करवाई गई थी. अभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होता दिख ही रहा था कि एक बार फिर कनाडा ने भारत पर ताजा आरोप मढ़ दिए हैं. कनाडा सरकार की तरफ से यह आरोप लगाया गया कि उनके देश में जारी इलेक्‍शन में भारत दखल दे रहा है. इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है.