Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • Punjab में बच्चों से भरी स्कूल बस काे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Punjab में बच्चों से भरी स्कूल बस काे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Punjab Ujala news : श्री आनंदपुर साहिब-नंगल मुख्य मार्ग पर गांव जिंदवडी के एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हाेने का मामला सामने आया हैं। इस बीच यह भी खबर सामने आई हैं, कि हादसे में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ हैं। लेकिन इस हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिस समय हादसा हुआ उस वक्त बस बच्चों से भरी हुई थी। ड्राइवर की सूझबूझ से बच्चाें की जान बच गई। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र स्कूल बस से वापस जा रहे थे, तभी बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।