पंजाब CM का संगरूर घर घेरने निकले किसान
Punjab ujala news : पंजाब में ट्रैवल एजेंट से ब्लैकमेलिंग के केस में पकड़े ब्लॉगर भाना सिद्धू के हक में किसान संगठन उतर आए हैं। 15 किसान संगठनों ने शनिवार को पंजाब CM भगवंत मान के संगरूर स्थित घर के घेराव का ऐलान किया। इसका पता चलते ही पुलिस ने संगरूर और मानसा में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।
