जालंधर में कैमिस्ट्री टीचर से 19 लाख ठगे
जालंधर में 2 बहनों से साइबर ठगों ने करीब 19 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता को साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में पैसे लगवाने के नाम पर फंसाया। थाना-8 की पुलिस को अमन नगर की रहने वाली राधा ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच के बाद पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस ने पीड़िता के अकाउंट स्टेटमेंट कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैसों का सोर्स पता कर रही है।
