Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • कपूरथला में ट्रक और कार की टक्कर

कपूरथला में ट्रक और कार की टक्कर

कपूरथला में जीटी रोड पर गांव हंबोवाल के नजदीक खड़े ट्रक में कार ने भीषण टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गए। जबकि महिला सहित 3 लोग गंभीर घायल भी हुए है। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है।थाना सुभानपुर SHO हरदीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि दोनों मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।सन्नी वासी गांव नूरपुर थाना मकसूदा जालंधर ने बताया कि 31 जनवरी को उसके साले की शादी थी और रात को पार्टी के लिए अमृतसर गए थे जिसमें मेरा पूरा परिवार और दोस्त राजिंदर कुमार उर्फ मिंटू शामिल हुए थे। मेरे साथ स्विफ्ट कार में राम प्रकाश वासी बुलंदपुर थाना मकसूदा का बेटा भी था। मैं अपने दोस्त की स्विफ्ट कार में सवार होकर बारात में शामिल होकर अमृतसर गया था।