Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • आज इन जिलों में अलर्ट, जनवरी में ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

आज इन जिलों में अलर्ट, जनवरी में ठंड ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में बुधवार को मौसम ने करवट ली. प्रदेश में करीब 60 दिन बाद कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी. बारिश की दस्तक के साथ ही कोहरे में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में इस बार जनवरी में सर्दी का करीब 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है. इस बार जनवरी महीने सबसे ठंडा दर्ज किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब में बारिश और धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पंजाब के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
वहीं पंजाब के पटियाला, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, गुरदासपुर, मलेरकोटला, नवांशहर, कपूरथला, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बादल गरजने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लुधियाना में 3 एमएम, मोगा में 2.5 एमएम, बठिंडा में 2 एमएम,गुरदासपुर में 1.8 एमएम और अमृतसर में 1.7 एमएम बारिश दर्ज की गई.