Weather : पंजाब में बदला मौसम
Punjab ujala news : पंजाब में मौसम का मिजाज बुधवार को बिगड़ गया। सुबह ही लुधियाना, बठिंडा समेत कई जिलों में तेज बरसात शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आज के लिए 11 जिलों के संबंध में ओरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है। विभाग के अनुसार, इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज गरज व चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला शामिल हैं।
