बठिंडा में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
Punjab ujala news : एसपी ने बताया कि यह आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हीरोइन मंगवाते थे और हीरोइन बचने के ड्रग मनी को इकट्ठा करके हवाले के जरिए विदेश में बैठे इंटरनेशनल तस्कर केंद्रवीर सिंह उर्फ सनी दयाल को भेजते थे। एसपीडी ने बताया कि इस मामले में और भी कई लोग शामिल हैं। जिन को गिरफ्तार करने के लिए टीम में गठित कर ली गई है।
ड्रोन से मंगवाते थे हेरोइन
एसपी ने बताया कि नशा बेचने के बाद ड्रग मनी विदेश में बैठे मास्टर माइंड सन्नी दयाल को हवाला के जरिए भेजते थे। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन मंगवाकर पूरे पंजाब में सप्लाई करने वाले इंटरनेशनल ड्रग तस्करी के गैंग के चार और लोगों को पकड़ने में सीआईए-1 की टीम ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गैंग के चार पकड़े गए लोगों से 1 करोड़ 78 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।
