बीएसएफ सैनिकों ने अमृतसर सीमा से बरामद किया संदिग्ध हेरोइन का 1 पैकेट और ड्रोन
Punjab ujala news : आज 29 जनवरी को बीएसएफ द्वारा हेरोइन बरामद कि गई। बता दें कि बीएसएफ खुफिया तंत्र की विशेष सूचना पर बीएसएफ के जवानों ने गांव दाओके, अमृतसर के विनसिटी में सीमा बाड़ क्षेत्र के पास एक व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया जिस दौरान उन्हेंने हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया जिसका कुल वजन लगभग 500 ग्राम था। जिसके साथ उन्होंने 1 खाली पिस्तौल मैगजीन और 01 हरे रंग की मिनी टॉर्च के साथ 01 छोटे ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। बताया जा रहा है कि नशीले पदार्थ को पीले चिपकने वाले टेप से लपेटा गया था और पैकेट से एक धातु की अंगूठी जुड़ी हुई थी। बीएसएफ द्वारा यह पैकेट अमृतसर जिले के दाओके गांव से सटे सीमा बाड़ के पीछे खेत से बरामद किया गया।
