लुधियाना में ट्रक ने बहन-भाई कुचले
Punjab ujala news : लुधियाना-जालंधर हाईवे पर आज तेज-रफ्तार ट्रक ने भाई-बहन को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि, उसके भाई को घायल अवस्था में लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के करीब पौने घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए लोगों ने ट्रक के आगे ट्रॉली लगाई। ट्रक तो लोगों ने रोक लिया, लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। दूसरे बच्चे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक ट्रक दिल्ली की तरफ से आ रहा था। हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को भी फोन किया, लेकिन 1 घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
