जालंधर नगर निगम का अवैध निर्माण के खिलाफ Action
Punjab ujala news : नगर निगम जालंधर आज सुबह-सुबह अवैध निर्माण के खिलाफ Action मोड में आ गया है। सुबह तड़के ही कड़ाके की ठंड और धुंध के बीच निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने शहर के मिट्ठापुर इलाके में अवैध रूप से बनाए जा रहे घरों और कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स पर मशीन चलाकर इन्हें गिरा दिया है।नगर निगम जालंधऱ के कमिश्नर आदित्य उप्पल के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने तड़के ही मिट्ठापुर की पंजाबी बाग कॉलोनी और मेहर कॉलोनी पर कार्रवाई की है। पंजाबी बाग कॉलोनी में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्माणाधीन 2 मंजिला मकान जबकि मेहर कॉलोनी में 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स गिराए हैं।
