जालंधर की सोनाली कौल बनी जज
Punjab ujala news : जालंधर के कस्बा आदमपुर की रहने वाली सोनाली कौल ने छोटी उम्र में ही जज बनकर पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। गांव जंडूसिंघा गांव की रहने वाली सोनाली अपने परिवार में सबसे छोटी है। परिवार में आर्थिक तंगी के बाद भी सोनाली ने ज्यूडिशियरी की पढाई कर जज बनी। सोनाली के 6 भाई-बहन हैं। सभी वकालत की पढ़ाई ही कर रहे हैं। सोनाली ने बताया कि पहले वकालत और फिर जज बनने के लिए दिन रात देखे बिना पढ़ाई थी। जिसका प्रमाण मिला कि वह जज बन गई है।
