Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Crime news : चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति

Crime news : चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति

Punjab ujala news : फगवाड़ा के चाचोकी पुल के पास चाइना डोर की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। डॉक्टरों ने उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल से गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति की पहचान तरलोक सिंह निवासी गांव घुमना, फगवाड़ा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार तरलोक सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। जब वह चाचोकी पुल पर पहुंचा तो चाइना डोर की चपेट में आ गया। इससे उसकी आंख, नाक और मुंह के अन्य हिस्सों पर लंबा कट लग गया। घटना में पीड़ित के मुंह पर काफी गहरे घाव बने हैं। डोर से तरलोक की आंख की पुतली को भी क्षति पहुंची है।