पंजाब समेत देशभर में आज गणतंत्र दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर परेड
Punjab ujala news : पंजाब समेच आज अलग-अलग राज्यों में किसान संगठन गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। यह ट्रैक्टर परेड किसानों के सबसे बड़े संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की काल पर निकाली जा रही है। किसानों का कहना है कि जब दिल्ली के बार्डर से आंदोलन खत्म किया था तो कुछ शर्तों पर केंद्र सरकार से समझौता हुआ था।केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों को माना था। लेकिन अभी तक उन मांगी गई मांगों को अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। किसानों नेताओं का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा की काल पर आज केंद्र सरकार के खिलाफ इन्हीं मांगों को मनवाने के लिए ट्रैक्टर परेड निकाल कर रोष प्रकट किया जाएगा।मांगे न माने जाने के विरोध में देशभर में आज 500 स्थानों पर किसान ट्रैक्टर परेड करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब में यह ट्रैक्टर परेड 100 जगहों पर निकाली जाएगी।
