नेशनल हाईवे पर ओवरस्पीड मर्सिडीज ने टक्कर मारी, 2 युवकों की मौत
Punjab ujala news : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर गोराया के पास मर्सिडीज ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बाइक को घसीटते हुए ले गई। जिससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई। मरने वालों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मर्सिडीज कार भी बुरी तरह टूट गई।हादसे के चश्मदीद फिल्लौर के गांव अशाहूर के रहने वाले विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह बाइक पर पीछे ही आ रहा था। दोनों युवक कुछ दूर पहले ही एक पैलेस से निकले थे। मर्सिडीज कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से वह बाइक आगे आने पर कार को कंट्रोल नहीं कर सके।
