जालंधर के आदमपुर थाने से कुख्यात तस्कर फरार
Punjab ujala news : जालंधर के थाना आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था। बाद में उसे थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। आरोपी कल थाने से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी मामले में पुष्टि करने से मुंह मोड़ रहे हैं।
