Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • बिजली चोरी पकड़ने की जूनियनर इंजीनियर को मिलेगी ट्रेनिंग , वर्कशाप में 47 कर्मचारी लेंगे हिस्सा

बिजली चोरी पकड़ने की जूनियनर इंजीनियर को मिलेगी ट्रेनिंग , वर्कशाप में 47 कर्मचारी लेंगे हिस्सा

पंजाब उजाला न्यूज

बिजली चोरी पकड़ने की जूनियनर इंजीनियर को मिलेगी ट्रेनिंग , वर्कशाप में 47 कर्मचारी लेंगे हिस्सा

पावरकॉम उपभोक्ताओं को आप सरकार की तरफ से 600 यूनिट फ्री में दिए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद उपभोक्ता बिजली चोरी कर रहे हैं। ज्यादातर बिजली के मीटरों में बिजली चोरी पाई जा रही है। लोग बिजली मीटरों के साथ छेड़छाड़ और टर्मिनल को तोड़कर अंदर से सप्लाई को ही रोक लेते हैं।
पावरकॉम की छापेमारी जारी
बता दें कि उनका बिल तो आता ही नहीं है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार ही पावरकॉम बिजली चोरों पर शिकंजा कस रहा है। हर दूसरे दिन अल सुबह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब पावरकॉम मीटरों में बिजली चोरी रोकने के लिए जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ मीटिंग करने जा रहा है। 18 जनवरी को 47 जेई के साथ मीटिंग की जाएगी। जिसमें उन्हें बतााया जाएगा कि मीटरों में किसी प्रकार की चोरियां हो रही हैं और किस तरह से उपभोक्ता अपने मीटरों में बिजली की सप्लाई को रोक रहे हैं। जेई को चोरी रोकने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग।बता दें कि पावरकॉम की इंफोर्समेंट विंग की टीमों ने पिछले सीजन में काफी बढ़ी चोरियां पकड़ी थी। जिसमें इंडस्ट्रलिस्ट भी शामिल थे। जब फैक्टरी में लगे मीटरों को चैक किया गया तो उसमें यूनिय की खपत ज्यादा आ रही थी और मीटर में कम। जिसके बाद लाखों रुपए जुर्माना भी किया गया था। कुछ दिन पहले भी पावरकॉम की टीमों ने शहर व गांवों में सुबह से लेकर शाम तक बिजली मीटरों को चैक करवाया। जिसमें बिजली चोरी सामने आई है। इसलिए अब जेई को बिजली चोरी रोकने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है