Weather News : जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
Punjab ujala news : पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नवांशहर में शनिवार-रविवार रात का न्यूनतम पारा शून्य डिग्री पहुंच गया था। वहीं, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अभी कम से कम तीन से चार दिनों तक पांच राज्यों में ठंडे से लेकर गंभीर ठंडे दिन, शीतलहर और घने कोहरे की संभावना जताई है और 15 और 16 जनवरी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों में सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बहुत घना कोहरा नजर आया और इस दौरान इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में शीतलहर भी चली।
