सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर
Punjab ujala news : होशियारपुर जिले के गांव ददियाना के सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगीं.उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पुलिस अभी कुछ नहीं कह रही है, लेकिन पता चला है कि विक्की ने सरपंच की हत्या करने के बाद हरियाणा के शहर के पास शरण ली थी.मंगलवार की रात करीब 12 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विक्की घायल हो गया. उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया।
