कामयाबी : गुरदासपुर में पुलिस ने गैंगस्टर नवदीप समेत 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Punjab ujala news : कस्बा धारीवाल में 28 दिसंबर को दो गुटों की पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े का मामला सामने आया था। इस दौरान धारीवाल की मिल ग्राउंड में खड़े एक युवक शैली को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस मामले में धारीवाल पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में गुरदासपुर पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ टाईगर उम्र 19 साल समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका एक दिल्ली का साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ टाइगर वासी रंगीलपुर,करण वासी खुंडा, मुनीश कुमार वासी मॉडल टाउन धारीवाल,मनदीप मसीह उर्फ एमपी, वासी सुजानपुर, मनप्रीत मसीह उर्फ मंगू वासी तेजा कला, चरनजीत सिंह उर्फ महेंद्र, दिल्ली के रूप में हुई है।
