जालंधर में वॉइस ऑफ जस्टिस पंजाब ऑर्गेनाइजेशन का आगाज़ , 50 से ज्यादा मेंबरों को दिए गए नियुक्ति पत्र
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में वॉइस ऑफ जस्टिस पंजाब ऑर्गेनाइजेशन का आगाज़ , 50 से ज्यादा मेंबरों को दिए गए नियुक्ति पत्र
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर के सर्किट हाउस में रविवार प्रधान अरविंद शर्मा की अगुवाई में वॉइस ऑफ जस्टिस पंजाब ऑर्गेनाइजेशन का आगाज किया गया जिसमें जालंधर के उद्योगपति व दैनिक सवेरा अखबार के मुख्य संपादक शीतल विज पहुंचे l इस दौरान शीतल विज ने सभी मेंबरों को बधाई दी। 50 से अधिक मेंबरों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए है।
इस दौरान वॉइस ऑफ़ जस्टिस पंजाब आर्गेनाइजेशन के प्रधान अरविंद शर्मा ने कहा कि यह ऑर्गेनाइजेशन बेसहारा जरूरत मंद लोगों के लिए काम करेगी। रविवार को 50 से ज्यादा लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं जब हजार के करीब मेंबर हो जाएंगे तो एक बार फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी।
ऑर्गेनाइजेशन का मुख्य मुद्दा यही रहेगा कि अगर किसी को इंसाफ नहीं मिलता तो पार्टी सदस्य उनके साथ खड़े होंगे यही नहीं पूरे पंजाब में उनकी ऑर्गनाइजेशन काम कर रही है जिन लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को जस्टिस दिलाने के लिए अलग से वूमेन ऑर्गेनाइजेशन भी तैयार की जाएगी जिनकी नियुक्तियां भी जल्द होगी l
इस दौरान वॉइस ऑफ़ जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन पंजाब प्रधान अरविंद शर्मा, मनदीप जस्सल को पंजाब चैयरमैन, त्रिलोक सराह को पंजाब का एडवाइजर, हरमनपाल सिंह बेदी को युवा मोर्चा का प्रधान और अमित कुमार को वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया l
