Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर प्रदीप सिंह गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर प्रदीप सिंह गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

पंजाब उजाला न्यूज

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्पशूटर प्रदीप सिंह गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग (Lawrence Bishnoi gang) के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही स्पेशल सेल ने उसके पास से अत्याधुनिक हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।गैंग में 500 से ज्यादा शार्प शूटर शामिलदिल्ली पुलिस को प्रदीप की लंबे से तलाश में थी। उस पर पहले से ही अपहरण, लूट और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश के टॉप गैंग्सटर्स में से एक है। उसके गैंग में 500 से ज्यादा शार्प शूटर शामिल हैं। लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग का नेटवर्क देशभर में फैला है। वही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के लिए में इस गैंग का सबसे ज्यादा दबदबा है। हालांकि अभी गैंग का मुखिया लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है।