Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • ठंड लगी तो ट्रेन में आग लगा सेंकने लगे हाथ, सीधे पहुंच गए जेल

ठंड लगी तो ट्रेन में आग लगा सेंकने लगे हाथ, सीधे पहुंच गए जेल

पंजाब उजाला न्यूज

ठंड लगी तो ट्रेन में आग लगा सेंकने लगे हाथ, सीधे पहुंच गए जेल

ठंड से बचने के लिए 2 युवकों ने चलती ट्रेन में कुछ ऐसा काम किया कि वो सीधे जेल पहुंच गए। दरसल, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (Sampark Kranti Express) ट्रेन में दो युवक ठंड से बचने के लिए उपले जलाकर हाथ सेक रहे थे। जिसके बाद ट्रेन में धुआं फैलने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग की वजह से इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ में ट्रेन रुकवा कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक के नाम देवेंद्र और चंदन है जो फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उनके अलावा 14 और लोगों को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि उन्हें पूछताछ के बाद सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अलीगढ़ RPF पोस्ट कमांडर राजीव ने बताया कि एक्सप्रेस के जनरल कोच में धुआं उठने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद RPF पार्टी के पुलिसकर्मियों ने चमरौला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर जलाकर हाथ सेंक रहे लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि इस घटना से कोई हादसा नहीं हुआ।