Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लुधियाना की सैंट्रल जेल में कैदियों ने मनाई बर्थ-डे पार्टी , हाथों में गिलास ले किया चियर्स

लुधियाना की सैंट्रल जेल में कैदियों ने मनाई बर्थ-डे पार्टी , हाथों में गिलास ले किया चियर्स

पंजाब उजाला न्यूज

लुधियाना की सैंट्रल जेल में कैदियों ने मनाई बर्थ-डे पार्टी , हाथों में गिलास ले किया चियर्स

लुधियाना(राहुल कश्यप)लुधियाना की सैंट्रल जेल में कैदियों की तरफ से बनाई गई वीडियो सामने आई है। हवालाती गानों पर ललकारें मार रहे है। पंजाब सरकार ने सैंट्रल जेलों में प्रतिबंधित सामान या बंदियों में पार्टियां होने पर रोक लगाने का दावा करती है। वहीं जेल के बैरक में बैठे बंदी हैपी बर्थडे कहते दिख रहे हैं और गिलास टकराकर चियर्स कर रहे है।इस मामले में जेल सुपरिटेडेंट शिवराज नंदगढ़ ने कहा कि ये वीडियो 15 से 20 दिन पुरानी है। जेल में एक युवक का जन्म दिन था। उन लोगों ने बैरक में चाय और पकौड़े बनवाए थे। उन लोगों द्वारा बनाई गई वीडियो का जब उन्हें पता चला तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। बैरक में सर्च करवाई तो बदमाश युवक ने फोन तोड़ दिया। इस मामले में कुछ युवकों पर FIR भी दर्ज की गई है।