DSP दलबीर ने गाली दी तो मार दी गोली, ई auto ड्राईवर का खुलासा
पंजाब उजाला न्यूज
DSP दलबीर ने गाली दी तो मार दी गोली, ई auto ड्राईवर का खुलासा
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर में बीते दिनों को अर्जुन अवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने E Auto ड्राइवर विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। बस्ती बावा खेल नहर के पास डीएसपी दलबीर सिंह की लाश मिली थी। आरोपी ने कबूल कर लिया है कि उसके eAuto में ही बैठकर DSP दलबीर सिंह बस स्टैंड से निकले थे, रास्ते में उसने और डीएसपी ने एक ढाबे पर शराब पी। घर जाते वक्त विवाद हुआ डीएसपी ने उसे गाली दी और उसने डीएसपी की रिवाल्वर से उसे गोली मार दी। आरोपी लांबड़ा का रहने वाला है।
पुलिस पहले इस मामले को सड़क हादसा मान रही थी। लेकिन पोस्टमोर्टेम में डीएसपी को गोली मारने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जालंधर बस स्टैंड के पास जहां से डीएसपी दलबीर सिंह के दोस्तों ने नए साल वाली रात उन्हें ड्रॉप किया था, वहां से सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग चालू की गई। पुलिस ने करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।ढाबे पर नॉनवेज खाया दौरान पुलिस को पता चला कि डीएसपी दलबीर सिंह देओल रात करीब साढ़े 12 बजे एक Auto से वर्कशॉप चौक के पास उतरे। यहां उन्होंने मामे के ढाबे पर नॉनवेज खाया था। पुलिस ने बताया कि वर्कशॉप चौक से ई-रिक्शा चालक विजय डीएसपी को लेकर चला।
इसके बाद पुलिस ने कई ऑटो चालकों को पूछताछ के लिए बुलाया, जिन में एक आरोपी विजय भी था। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह भी बताई।
उसने बताया कि नशे में डीएसपी ने ऑटो चालक को गाली दी। यह उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने डीएसपी की रिवॉल्वर से ही माथे पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उनकी लाश नहर के पास फेंक दी। पुलिस अभी आरोपी से डीएसपी की सरकारी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है।
