पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट, सभी परेशानियों का चुटकियों में होगा हल
पंजाब उजाला न्यूज
पंजाब सरकार ने एनआरआई मामलों के लिए लॉन्च की ये नई वेबसाइट, सभी परेशानियों का चुटकियों में होगा हल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 3 फरवरी से NRI से मिलनी शुरू करने जा रही है।इस बात की जानकारी सीएम मान ने ट्वीट के जरिए दी है। पंजाब सरकार 3 फरवरी से पंजाब में 5 NRI मिलनी आयोजित करेगी। NRI मामलों के विभाग की नई वेबसाइट लॉन्च की गई है। भगवंत मान ने कहा कि यदि किसी NRI को किसी तरह की शिकायत देने है तो वह वेबसाइड http://nri.punjab.gov.in पर संपर्क कर सकते है।
ट्वीट में सीएम मान ने लिखा कि आज लुधियाना में NRI मामलों के विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और NRI की समस्याओं को टाइम पर हल करने के लिए एक नई वेबसाइट लॉन्च की। साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 3 फरवरी से NRI पंजाब में मिलनी शुरू कर देंगे। विभाग से कहा गया कि NRI की समस्याओं का समाधान किया जाए और उन्हें पंजाब के वो इलाके भी दिखाए जाएं जो उन्होंने कभी नहीं देखे हैं। साथ ही पंजाबियों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सहायता केंद्र खोलने जा रहे हैं।
