लुधियाना में 14 साल की बच्ची को PG में बनाया बंधक ,पावरकॉम की रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट काम ना करने पर लगाती थी गर्म चाकू
पंजाब उजाला न्यूज
लुधियाना में 14 साल की बच्ची को PG में बनाया बंधक , पावरकॉम की रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट काम ना करने पर लगाती थी गर्म चाकू
लुधियाना(राहुल कश्यप)लुधियाना में एक परिवार ने 14 साल की बच्ची को 2 साल से बंधक बनाकर रखा। परिवार उससे घर का सारा काम करवाता था। जब बच्ची से कोई चूक हो जाती थी, मालकिन उसके चहरे पर गर्म चाकू लगा देती थी। घर की मालकिन पावरकॉम से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट है। जब बच्ची को इस परिवार के चंगुल से निकाला गया तो उसका चहरा पूरी तरह से जला हुआ
बता दें कि परिवार के लोग बच्ची को खाना भी नहीं देते थे इसलिए वह पेट भरने के लिए घर के डस्टबिन से खाना निकाल कर खाती थी। बच्ची का वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्था मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी ने बाल अधिकारियों की मदद से उसे मुक्त कराया।
बच्ची को जिस समय रेस्क्यू किया गया, उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। काउंसिलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि खाने के नाम पर पूरे दिन में उसे सिर्फ 2 रोटियां दी जाती थी। पेट भरने के लिए वह डस्टबिन में फेंका गया खाना उठाकर खाती थी। यदि कभी भूख लगने पर दूध वगैरह पी लेती तो घर की मालकिन चाकू को गर्म करके उसके चेहरे पर लगाती थी।
गुरदेव नगर के जिस मकान में इस बच्ची को बंधक बनाकर रखा गया, उसमें पावरकॉम की रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट हरमीत कौर पीजी चलाती हैं। इसी PG में चार महीने पहले तक रहने वाली बलबीर कौर ने इस बच्ची के बारे में मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी को बताया था।
बलबीर कौर ने बताया कि पीजी में रहने के दौरान अगर वह कभी बच्ची से मारपीट ना करने के लिए कहती तो हरमीत कौर इसे अपना घरेलू मसला बताकर उसे चुप करवा देतीं। बच्ची पर रोज रोज जुल्म होते देखकर उसने PG छोड़ दी।
