जालंधर के पॉश एरिया स्थित कोठी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर के पॉश एरिया स्थित कोठी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन में बुधवार को एक घर में आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी थी उस समय परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे। जिनमें महिलाएं, बच्चे व पुरुष भी शामिल थे। कमरे में आग लगी देख परिवार के सदस्य जल्दी से घर से बाहर निकले और तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया।
फायर ब्रिगेड़ के एक अधिकारी ने बताया कि दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया गया है जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन घर में रखा फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया है।
घर के एक मेंबर राजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सुबह उनके बेटे ने कमरे में आग लगी देखी। जिसके बाद सभी को घर से बाहर निकला गया। आग लगने से किसी का कोई जाने नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन घर का सब सामान जलकर राख हो गया है।
