जालंधर में सिंगर गुरमन मान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, गाने में शनिदेव महाराज को लेकर कहे अपशब्द
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में सिंगर गुरमन मान के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, गाने में शनिदेव महाराज को लेकर कहे अपशब्द
पंजाबी सिंगर गुरमन मान का आया नया गाना कॉन्वो में शनिदेव महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर जालंधर के ज्वाइंट पुलिस कमीश्नर संदीप शर्मा के पास शिकायत दर्ज की गई है। सिंगर के खिलाफ शनि कृपाल मंदिर समेत अन्य शनिदेव मंदिर समितियों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा गया है कि श्री शनिदेव के बारे में गलत शब्द बोले हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि सिंगर के खिलाफ शनि कृपाल मंदिर समेत अन्य शनिदेव मंदिर समितियों ने शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर अपने ऑडियंस के बीच गुरमन बुहत एक्टिव रहते है। दरअसल, गुरमन मान नेअपने नए गाने कॉन्वो में शनिदेव महाराज पर की गई टिप्पणी को लेकर जालंधर के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप शर्मा के पास शिकायत दर्ज की गई है।
