Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाब-हरियाणा के 6 युवक फंसे रूस की जेल में, सांसद संत सीचेवाल ने सभी को छुड़वाया

पंजाब-हरियाणा के 6 युवक फंसे रूस की जेल में, सांसद संत सीचेवाल ने सभी को छुड़वाया

Punjab ujala news

पंजाब-हरियाणा के 6 युवक फंसे रूस की जेल में, सांसद संत सीचेवाल ने सभी को छुड़वाया

रुस की जेल में फंसे पंजाब और हरियाणा के छह युवकों भारत वापस लाया गया है। युवकों को यूरोप भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया था। रूस की जेलों में उनके साथ बेरहमी से अत्याचार किया जाता था। वहीं इन 6 युवओं को घर पहुंचाने में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत सीचेवाल ने अहम रोल निभाया है। यह सभी डंकी प्रोसेस के जरिए यूरोप जाने की तैयारी में थे।
रूस में फंसे 6 युवकों में से पांच पंजाब और एक हरियाणा के रहने वाले है। जिनकी पहचान फाजिल्का के गांव सोहना के रहने वाले बलविंदर सिंह, कपूरथला के रहने वाले गुरमीत सिंह, गुरदासपुर निवासी गुरविशार सिंह, हरजीत सिंह, जालंधर के शाहकोट के रहने वाले लखवीर सिंह और हरियाणा के करनाल के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। सभी युवकों ने गलत तरह से विदेश न जाने की अपील की है।
संत सीचेवाल ने बताया कि सभी युवकों के परिवार पिछले काफी समय से अपने बच्चों को भारत लाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनकी आवाज सरकार तक नहीं पहुंची। जिसके बाद परिवार उनसे मिले। जिसके बाद सीचेवाल ने मॉस्को में भारतीय एम्बेसी से संपर्क किया।
युवकों ने बताया कि डंकी प्रोसेस के लिए उन्होंने ट्रैवल एजेंट को 13-13 लाख रुपए दिए थे। आरोपी एजेंट ने उन्हें यूरोप भेजना था। लेकिन उन्हें रूस में फंसा दिया गया। बेलारूस से जंगलों से होते हुए पुर्तगाल के रास्ते पैदल यूरोप में प्रवेश करना था।
गलत तरीके से जाने से पहले ही उन्हें सेना ने पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवारों ने 17 दिसंबर को सांसद संत सीचेवाल से संपर्क किया। 24 दिसंबर को सभी युवक भारत लौट आए थे।