जालंधर में ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने पर फंसाया दुबई में, रिशतेदारों से लिए ढाई हजार डॉलर
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर में ट्रैवल एजेंट ने अमेरिका भेजने पर फंसाया दुबई में, रिशतेदारों से लिए ढाई हजार डॉलर
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर के अशोक नगर में ट्रैवल एजेंट पर अमेरिका भेजने के नाम पर दुबई में फंसाने के आरोप में महिला ने जमकर हंगामा किया। इस साल बैसाखी से ही वह दुबई में है। परिवार जब बुधवार को उक्त ट्रैवल एजेंट के पास पहुंचा तो उक्त एजेंट ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद महिला और उसके परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कुलवंत कौर ने बताया कि मेरे रिश्तेदार को एक आरपी नाम के व्यक्ति ने अमेरिका भेजना था। इसके बदले में उसने करीब ढाई हजार डॉलर लिए गए थे। पैसे लेने के बाद रिश्तेदार को दुबई भेज दिया गया। पहले तो कहा गया कि वहां से अमेरिका भेजा जाएगा। मगर फिर वहां से कहीं नहीं भेजा गया और वहीं पर फंसा दिया।
पीड़ित जब एजेंट से अमेरिका भेजने का पूछते थे तो वह जल्द अमेरिका में डोंकी लगवाकर भेजने का आश्वासन देते थे। मगर अभी तक ऐसा नहीं किया था। पीड़ित परिवार ने मांग कि है कि जल्द से जल्द उनके रिश्तेदार को या तो वापस लाया जाए, नहीं तो अमेरिका भेजा जाए।
पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार(20 दिसंबर) को वह जब एजेंट के पास पहुंचे तो वह बुरी तरह से पेश आया। एजेंट अशोक नगर में बुटीक चलाता है। बुटीक के साथ साथ वह ट्रैवल एजेंट का भी काम करता है। हंगामे के बाद ट्रैवल एजेंट ने परिवार से 2 दिन का समय मांगा है।
