Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका खाता

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका खाता

पंजाब उजाला न्यूज

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक का बड़ा अलर्ट, ये काम नहीं किया तो बंद हो जाएगा आपका खाता

चंडीगढ़(राहुल कश्यप)चंडीगढ़ PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक है। जिसने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें उन्होंने ग्राहकों से अपना केवाईसी अपडेट करने की अपील की है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर निर्धारित तिथि से पहले केवाईसी अपडेट नहीं किया गया तो उनके खाते में लेनदेन प्रभावित हो सकता
बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि यदि आपके बैंक खाते में 30 सितंबर 2023 से केवाईसी अपडेट लंबित है तो आप 18 दिसंबर 2023 तक बैंक की किसी भी शाखा में जाकर आसानी से अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
इसके अलावा पीएनबी वन ऐप, आईबीएस, ईमेल और पोस्ट के जरिए बैंक खाते में केवाईसी अपडेट की जा रही है। बता दें कि बैंक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है कि आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य है।
ऐसे में अगर आपके खाते का केवाईसी अपडेट 30 सितंबर 2023 से लंबित है, तो 18 दिसंबर से पहले आप किसी भी शाखा या मोबाइल ऐप पीएनबी वन, आईबीएस, पोस्ट और रजिस्टर्ड ई-मेल आदि के जरिए संपर्क कर अपना केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। अगर कोई ग्राहक केवाईसी अपडेट नहीं करता है तो उसके खाते में लेनदेन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।