Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाब के पूर्व सीएम समेत अन्य नेताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रद्द हुई FIR

पंजाब के पूर्व सीएम समेत अन्य नेताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रद्द हुई FIR

पंजाब उजाला न्यूज

पंजाब के पूर्व सीएम समेत अन्य नेताओं को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रद्द हुई FIR

चंडीगढ़(राहुल कश्यप) इस समय की बड़ी खबर पंजाब के कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि सीएम चन्नी को हाई कोर्ट से बड़ा राहत मिल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हाई कोर्ट ने राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया है
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना काल में मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघना के मामले में हाई कोर्ट ने आप के नेता मालविंदर कंग, अरुण नारंग और भाजपा के नेता विजय सांपला सहित अश्वनी शर्मा, तरुण चुघ और पूर्व सीएम चन्नी समेत अन्य कई अन्य के खिलाफ दर्ज किए गए थे।
बता दे कि उक्त एफ.आई.आर. चंडीगढ़ में दर्ज की गई थी, जब चन्नी और अन्य कोविड नियमों का उल्लंघन कर विरोध कर रहे थे। चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में इन नेताओं के खिलाफ यह मुकदमे दर्ज हुए थे। हाई कोर्ट ने अब इन दर्ज मुकदमों को रद्द करने के आदेश दे दिए हैं।