भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया गया : सुखजिंदरपाल मिंटू
पंजाब उजाला न्यूज
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया गया : सुखजिंदरपाल मिंटू
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था :
जालन्धर (राहुल कश्यप):भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर यानी डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ था, इसलिए हर साल 6 दिसंबर के दिन उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के तौर पर मनाया जाता है ।
समाज सेवक जीवन शर्मा ने बताया कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा समाज में दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है । दरअसल, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने अपने जीवन काल में सामाजिक भेदभाव, छुआछूत, जातिवाद को खत्म करने के लिए लड़ाई लड़ी, इसके साथ ही उन्होंने गरीबों और दलित वर्ग के लोगों की स्थिति में सुधार लाने का अथक प्रयास किए । बौद्ध धर्म के अनुयायियों के अनुसार, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी भी अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं, इसलिए उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है ।
सीनियर कांग्रेस नेता सुखजिंदरपाल मिंटू ने बताया कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन गरीबों, दलितों और समाज के पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। वह एक ऐसे महान समाज सुधारक, विद्वान और राजनेता थे, जो सामाजिक कार्यों में कितने ही व्यस्त क्यों न हों, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जी पढ़ने-लिखने के लिए हर हाल में समय निकाल ही लेते थे । उनकी तरह उनके विचार भी काफी महान थे ।
इसी कड़ी के तहत आज संविधान निर्माता भारत रत्न के महान समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पर पुण्यतिथि नकोदर चौक में वार्ड नंबर 63 से सीनियर कांग्रेस नेता व नगर निगम चुनाव के भावी उम्मीदवार श्री सुखजिंदर पाल मिंटू जी व एनआरआई एंड सोशल मीडिया सैल के डिप्टी चेयरमैन, समाज सेवक तथा वार्ड नंबर 61 से नगर निगम चुनाव के भावी उम्मीदवार श्री जीवन शर्मा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पमाला अर्पित कर सादर प्रणाम किया ।
इस मौके पर जिला प्रधान श्री राजेन्द्र बेरी जी, श्री सुखजिंदर पाल मिंटू जी, श्री जीवन शर्मा, श्री पवन कुमार जी, श्री जगदीश समराय जी, श्री दीपक कुमार जी, श्री राजन कुमार जी, श्री यश पहलवान जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
