Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Sex Racket Busted: इन 2 स्पा सेंटरों की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

Sex Racket Busted: इन 2 स्पा सेंटरों की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

पंजाब उजाला न्यूज

Sex Racket Busted: इन 2 स्पा सेंटरों की आड़ में चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने किया भंड़ाफोड़

(राहुल कश्यप)गुरुग्राम। Sex Racket Busted: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरुग्राम में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुरुग्राम के 2 स्पा सेंटर से सेक्स रैकेट पकड़ा है।
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के पॉश एरिया डीएलएफ की मार्केट में 2 स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वहां से 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
जिनमें से पूछताछ के बाद 5 को छोड़ दिया गया, जबकि तीन को जांच में शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यहां स्पा सेंटर यूनिक स्पा और लोटस स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा करवाया जाता है।
जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पुलिस को मिली जानकारी के बाद बोगस ग्राहक बनाकर एक पुलिसकर्मी को भेजा गया। जिसके बाद पता चला कि जानकारी सही है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्पा सेंटर संचालक, मैनेजर सहित ग्राहकों को काबू किया।
इस बात की भी जानकारी मिली है कि उक्त स्पा सेंटर चक्करपुर के रहने वाले मेहर मिस्त्री उर्फ प्रीतम और सुजीत द्वारा चलाए जा रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे देखकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।