लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की पाकिस्तान में घर के बाहर गोली मारकर हत्या
पंजाब उजाला न्यूज
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की पाकिस्तान में घर के बाहर गोली मारकर हत्या
(राहुल कश्यप)भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में सफाया होना जारी है. कराची में भारत का एक और बड़ा दुश्मन मार गिराया गया है. दरअसल, 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाला लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का आतंकवादी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान को मार गिराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उसे अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारी है.
रिपोर्ट के अनुसार, हंजला अदनान को 2 और 3 दिसंबर की दरमियान रात अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून दिया. उसे कुल चार गोलियां मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, अदनान 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था.
रिपोर्ट में बताया गया है कि अदनान को उसके घर के बाहर गोली मारी गई, जिसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना द्वारा गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसने 5 दिसंबर को दम तोड़ दिया. गौरतलब है कि उधपुर में BSF के काफिले पर लश्कर आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे. जबकि 13 BSF के जवान जख्मी हुए थे.
