वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला हरदीप नगर गुरुद्वारे वाली गली में एक विशाल कार्यक्रम का किया आयोजन
पंजाब उजाला न्यूज
वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला हरदीप नगर गुरुद्वारे वाली गली में एक विशाल कार्यक्रम का किया आयोजन
जालंधर (राहुल कश्यप): वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला हरदीप नगर गुरुद्वारे वाली गली में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें राजस्थान ,मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर इलाका निवासियों में उत्साह देखा गया एवं इलाका निवासियों द्वारा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल बजाया गया एवं खूब पटाखे चलाए गए कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा मुख्य रूप से पहुंचे इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब प्रदेश के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने बोलते हुए कहा की जो इलाका निवासियों ने उन्हें प्रेम दिया है वह उसका हमेशा ऋणी रहेंगे एवं इलाके के हर विकास कार्यों को प्रमुखता से करवाएंगे इस मौके पर राजेश बाघाजी ने बोलते हुए कहा कि तीन राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने से आज पंजाब के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है एवं कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह नजर आ रहा है इस मौके पर भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की ने बोलते हुए कहा की नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोकसभा के चुनाव में एवं पंजाब के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है. इस अवसर पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा द्वारा इलाका निवासियों का धन्यवाद किया गया एवं भाजपा नेता प्रशांत गंभीर द्वारा वार्ड नंबर 4 के लोगों से वादा किया गया कि आपका हर कार्य को वह प्रमुखता से करवाएंगे एवं वार्ड नंबर 4 को जालंधर का सबसे खूबसूरत वार्ड बनाएंगे इस मौके पर गुरुप्रीत विकी,भूपेंद्र सिंह, वरदान मेहरा,रमन कुमार, नवराज सिंह गोल्डी, शैलेंद्र चोघरी, गुलशन कुमार , राहुल शर्मा, ऋषभ शर्मा ,रवि कुमार ,राजेश ठाकुर, संजीव शर्मा, संजय चौहान, मनोज शर्मा, राकेश ठाकुर, अरुण गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, रोशन हीर, अवतार, किशन सरेहाल, मनोज कुमार वी. के. पांडे, विजय, किरशना , प्रहलाद सिंह, राजेश शर्मा, रमनदीप सिंह,अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे
