Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • बिजली मंत्री ने शक्ति सदन में की चैकिंग स्टाफ को ‘ज़ीरो पेंडेंसी’ सुनिश्चित करने को कहा

बिजली मंत्री ने शक्ति सदन में की चैकिंग स्टाफ को ‘ज़ीरो पेंडेंसी’ सुनिश्चित करने को कहा

पंजाब उजाला न्यूज

बिजली मंत्री ने शक्ति सदन में की चैकिंग स्टाफ को ‘ज़ीरो पेंडेंसी’ सुनिश्चित करने को कहा

जालंधर (राहुल कश्यप) पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने वीरवार शाम को कर्मचारियों की हाज़िरी की चैकिंग के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के दफ़्तर,शक्ति सदन में अचानक निरीक्षण किया। बिजली मंत्री शाम को पी.एस.पी.सी.एल. दफ़्तर पहुंचे और कर्मचारियों के हाज़िरी रजिस्टर की स्वयं जांच की। उन्होंने अलग-अलग शाखाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को एक-एक कर बुलाया और उनकी जांच की। उन्होंने कहा अचानक जाँच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहें।

उन्होंने कर्मचारियों से ड्यूटी के दौरान अपना पहचान पत्र पहनने को भी कहा।हरभजन सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया कि काम में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए और लोगों को अपना काम करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।मंत्री ने उन्हें लोगों को उनके रोज़ना कार्यों को आसानी से पूरा करने में मदद करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर मंत्री ने जीरो पेंडेंसी का लक्ष्य हासिल करने की बात कही ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के लिए जन-समर्थक और विकास-समर्थक नीतियों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है।
इस अवसर पर पी.एस.पी.सी.एल वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे